सुबह छाया कोहरा, दोपहर में गलन भरी ठंड ने किया बुरा हाल
दिन भर छाए रहे बादल, धूप न निकलने से बढ़ी गलन।

कासगंज: अमांपुर मे नववर्ष के दूसरे दिन सोमवार को पूरे दिन धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई गलन भरी ठंड रही। सुबह के समय कोहरा छाया रहा तो दोपहर के समय शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। शीतलहर की रफ्तार बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही।

वही ठंडी हवाओं से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा चलती रही। जिससे पारा लुढ़क कर पांच डिग्री तक पहुंच गया।और लोग कंपकंपाते नजर आए। कड़ाके की सर्दी की वजह से अधिकांश दुकाने बंद रही और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े पहन कर अलाव का सहारा लेते दिखे। गलन भरी शीत लहर ने लोगों को परेशान किया। दिन भर बादल और कोहरा छाए छाने से सुर्य देव के दर्शन नही हुए। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
स्थिति यह रही कि चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग कपड़े सुखाने के लिए धूप निकलने का इंतजार करते रहे।
Subscribe to my channel


