ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: ये क्या एंबुलेंस में फिर से गूंजी किलकारी

कासगंज से अमांपुर क्षेत्र की एंबुलेंस में मां रुचि देवी ने दिया एक लड़की को जन्म

कासगंज: अमांपुर में एंबुलेंस कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। क्षेत्र के गांव नगला मुंडा की गर्भवती को प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य कमियों ने रास्ते में ही एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव करा दिया। प्रसूता ने लड़की को जन्म दिया। आशा सुदामा देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव मुंडा निवासी मुकेश की पत्नी रूचि देवी को प्रसव पीड़ा हुई सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 4952 से प्रसूता को सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ी ज्यादा होने पर एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी संजय सिंह, एंबुलेंस चालक सुरेस चंद, आशा सुदामा देवी ने उसका सुरक्षित प्रसव कराया। रूचि ने लड़की को जन्म दिया। इसके बाद सीएससी में लाकर जच्चा बच्चा को भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सक डॉ आमिर खान ने बताया की जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।

 

Related Articles

Back to top button