राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
अमांपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कासगंज: अमांपुर नववर्ष के अवसर पर कस्बा के इन्द्रानगर में स्थित श्री राधा-कृष्ण मदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

हनुमान जी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया।
जय श्रीराम, जय बजरंग बली,, हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर धीरज गुप्ता सर्राफ, विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता, नगर खण्ड प्रचारक राहुल कुमार, अनुज अग्रवाल, पुष्पेंद्र कुमार, आचार्य राम खिलाड़ी

उपाध्याय, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, सोनू गुप्ता, शिवम गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अंशुल गुप्ता, आयुष गुप्ता, शिवा गुप्ता, अंशुल गुप्ता, आदि रहे।
Subscribe to my channel


