यात्री ठंड में रैन बसेरा में ले सकेंगे सहारा, 24 घंटे खुला रहेगा
अमांपुर नगर पंचायत ने की अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था

कासगंज: अमांपुर में ठंड से ठिठुर रहे लोगों के लिए नगर पंचायत के द्वारा रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था की है। जो 24 घंटे खुला रहता है। सर्दी को देखते हुए बाहर से आने वाले यात्रियों को रात्रि में ठहरने के लिए नगर पंचायत द्वारा रैन बसेरों की व्यवस्था की गयी है। कस्बा में रैन बसेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बनाया गया है।
नगर पंचायत लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए रैन बसेरे की व्यवस्था की गयी है। जिसमें कस्बे के बेसहारा और गरीबों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था की है। वही बाहर से आए यात्री को किसी कारणवश कस्बा में फंस जाने पर रैन बसेरा में रात्रि को निशुल्क ठहर सकते हैं।
नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि इस रैन बसेरा में बिजली, पानी, रजाई, गद्दे, कंबल, ताकियों, चारपाई, अलाव का बंदोबस्त किया गया है। रैन बसेरा में दो नगर पंचायत कर्मियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।



Subscribe to my channel


