ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क हादसे में एसआई चंद्रेश गौतम घायल

पटियाली: सड़क हादसे में एसआई चंद्रेश गौतम घायल

कासगंज: पटियाली दरियावगंज मार्ग बाईपास तिराहे पर गश्त के दौरान सड़क हादसे में एसआई को गंभीर चोटें है। इस दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाक्रम पटियाली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक चंद्रेश गौतम जो मंगलवार की शाम बाइक से गश्त पर निकले थे, कि पटियाली दरियावगंज मार्ग बाईपास तिराहे पर अचानक जंगल से एक घुमंतू गाय निकल आई। जिसकी चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में उपनिरीक्षक के गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंजूर अली ने एसआई चंद्रेश गौतम को पटियाली सीएचसी पहुंचाकर उपचार दिलाया।

 

Related Articles

Back to top button