ब्रेकिंग न्यूज़

साध्वी ने किए भगवान वराह के दर्शन,महंत ने पटका उड़ाकर किया साध्वी का स्वागत

धन्य है वह प्राणी जो शूकर क्षेत्र सोरों में जन्म लेते हैं-साध्वी अपर्णा नागदा

कासगंज: सोरों शिव महापुराण की कथा वाचक दीदी अपर्णा नागदा ने मंगलवार को तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र सोरों में भगवान विष्णु के तृतीय अवतार स्वरूप भगवान वराह मंदिर पहुंचकर मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर भगवान वराह के  दर्शन किए वही मंदिर महंत विदेहानंद गिरी व सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने साध्वी को पटका एवं भगवान वराह की छवि चित्र  व गंगा जली भेंट की वही साध्वी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि शूकर क्षेत्र सोरों में लोग मरने के बाद पूर्वजों की अस्थियां मोक्ष के लिए लेकर आते हैं जो प्राणी जीते जी दर्शन करता है वह मोक्ष को प्राप्त करता है और कहा कि धन्य है जो प्राणी जो शूकर क्षेत्र सोरों में जन्म लेते हैं। इस दौरान श्यामगढ़ मध्य प्रदेश से आई साध्वी अपर्णा नागदा कासगंज नदरई गेट स्थित एसएस गार्डन में शिव महापुराण की कथा  आयोजन महाकाल सेवा समिति से पदम अग्रवाल ,प्रदीप अग्रवाल, नितिन अग्रवाल ,अजय गुप्ता,  शैलेंद्र पाल  द्वारा किया जा रहा है । जिसमें साध्वी अपर्णा नागदा के मुखारविंद से शिव महापुराण की अमृत वर्षा की जा रही है। इस अवसर पर  शिव प्रसाद ,अर्जुन ,रोहित, मोहित,सौरव , दुर्गेश, मदन, पार्वती बल्लभ , दिलीप शास्त्री, धरमदर शास्त्री, कैलाश नंबरदार समाजसेवी, कैलाश चंद उपाध्याय,  आदि रहे

 

Related Articles

Back to top button