ब्रेकिंग न्यूज़

सर्द रातों में चोरों ने दो खोखों के ताले चटकाए..फिर

कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम होड़लपुर में चोरों ने बीती रात ईंट भट्टा मार्ग पर स्थित रखे दो लकड़ी के खोखों के ताले चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, चोरों ने दोनों खोखों से गुटखा, सिगरेट, नमकीन व बिस्किट के पाउच तथा 500 रुपये की रेजगारी निकाल ली, सुबह जब खोखा मालिक हेम सिंह व बादशाह आये तो उन्हें चोरी का पता चला, दोनों खोखा स्वामियों ने बताया कि चोर कुल 5000 के सामान की चोरी कर ले गए, कोतवाली में चोरी की तहरीर दी गई है समाचार लिखे जाने तक घटना का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है

 

Related Articles

Back to top button