ब्रेकिंग न्यूज़

दोपहर में निकली धूप ने गलनभरी सर्दी से दी राहत

कासगंज: अमांपुर दोपहर में निकली धूप ने गलनभरी सर्दी से दी राहत

कासगंज:अमांपुर मंगलवार को सुबह घने कोहरे और शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर में निकली धूप ने लोगों को राहत दी। तीन दिन बाद मंगलवार को दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोगों को दिनभर चली सर्द हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। 12 बजे से पूर्व ही आसमान में सूर्यदेव ने दस्तक दी। लोगों के चेहरे आसमान में खिली धूप देखकर खिल उठे। आसमान में चमक रही धूप को देखकर बिस्तरों में दुबके बच्चे-बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। गलनभरी सर्दी से परेशान बच्चे-बुजुर्ग दैनिक क्रियाओं से निवृत होकर छत पर धूप सेकने जा पहुंचे। शाम तक आसमान में खिल रही तेज धूप का लोगों ने आनंद लिया। धूप के साथ चल रही तेज सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा।  शाम होते ही सर्दी होने पर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया।

 

Related Articles

Back to top button