विधायक हरिओम वर्मा ने जरूरतमंद, गरीबों को बांटे कंबल
सर्दी से असहायों को बचाने को कंबल वितरण किये

कासगंज: अमांपुर। नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र के थरा चीतरा गांव में रहने वाले गरीब एवं असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए समाज सेवी सुखवीर सिंह के सौजन्य से कंबलों का वितरण किया गया। पड़ रही ठिठुरन भरी सर्दी व कपा देने वाली शीतलहरी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।शीतलहर से निर्धन और जरूरतमंदों को बचाने के लिए क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने गांव के सैकडों असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये गये। कंबलों को पाकर असहाय और निर्धनों के चेहरे खिले नजर आए। विधायक हरिओम वर्मा ने समाजसेवी और सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ठंड के मौसम के चलते वह जरूरत मंद लोगों की मदद करें। अधिक से अधिक लोगों में कंबल, गर्म कपड़े आदि का वितरण करें, असहायों की मदद करना पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यों में सभी लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान सुखबीर सिंह चौहान, केन्द्र पाल सिंह, ओमबीर सिंह, जयवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रवीन गोस्वामी, राजा सोलंकी आदि रहे।
Subscribe to my channel


