ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज : सुबह कोहरा छाने से गिरा पारा, परेशान हुए वाहन चालक कोहरा,

सुबह कोहरा छाने से गिरा पारा, परेशान हुए वाहन चालक कोहरा

कासगंज: अमांपुर मे बुधवार की सुबह से लेकर शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नही हुए। दोपहर में भी कोहरा नही हटा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने लकड़ी एकत्रित कर आग जलाकर राहत ली। कोहरे संग बादलों का मिलन होने के कारण बुधवार को अचानक ठंड के साथ गलन बढ़ गई। एक दिन की राहत के बाद ठंड बढ़ने से लोग ठिठुरते नजर आए। मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी।लेकिन रात के समय अचानक फिर से कोहरे ने दस्तक दे दी। सुबह के समय कोहरा छाया रहा तो दोपहर के समय शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। शीतलहर की रफ्तार बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। वही ठंडी हवाओं से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग कंपकंपाते नजर आए। कड़ाके की सर्दी की वजह से अधिकांश दुकाने बंद रही और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े पहन कर अलाव का सहारा लेते दिखे। गलन भरी शीत लहर ने लोगों को परेशान किया। दिन भर बादल और कोहरा छाए छाने से सुर्य देव के दर्शन नही हुए। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति यह रही कि चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। लोग कपड़े सुखाने के लिए धूप निकलने का इंतजार करते रहे।

 

Related Articles

Back to top button