एंबुलेंस में मां रूपवती ने लड़की और मां सीमा देवी ने दिया लड़के को जन्म
एंबुलेंस में फिर से गूंजी किलकारी

कासगंज: अमांपुर कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे में भी एंबुलेंस कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। क्षेत्र के गांव नगला कटीला एवं गांव हमीरपुर की गर्भवतियों को प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य कमियों ने रास्ते में ही एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव करा दिया। प्रसूताओं ने लड़के और लड़की को जन्म दिया। आशा प्रेमवती ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव नगला कटीला निवासी प्रभाकर की पत्नी रूपवती को प्रसव पीड़ा हुई सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस यूपी 32 बिजी 8798 से प्रसूता को अमांपुर सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ी ज्यादा होने पर एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी जय प्रकाश, एंबुलेंस चालक शिशुपाल, आशा प्रेमवती ने उसका सुरक्षित प्रसव कराया। रूपवती ने लड़की को जन्म दिया। इसके बाद सीएससी में लाकर जच्चा बच्चा को भर्ती कराया। वही दूसरी घटना क्षेत्र के गांव हमीरपुर की है। आशा रीना देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव हमीरपुर निवासी गजेंद्र की पत्नी सीमा देवी को प्रसव पीड़ा हुई सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस यूपी 41 जी 3564 से प्रसूता को सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ी ज्यादा होने पर एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी सुमित कुमार, एंबुलेंस चालक पुष्पेंद्र, आशा रीना देवी ने उसका सुरक्षित प्रसव कराया। सीमा ने लड़के को जन्म दिया। इसके बाद सीएससी में लाकर जच्चा बच्चा को भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सक डॉ आमिर खान ने बताया की जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।
Subscribe to my channel


