सेंट के एम विद्यालय द्वारा कराया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

कासगंज: पटियाली नगर के बाईपास रोड स्थित सेंट0 के0 एम0 इण्टर कॉलेज द्वारा ठाकुर महिपाल सिंह एवं शांति देवी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कस्बा के खेल मैदान एसबीआर इंटर कॉलेज में कराया गया। विद्यालय प्रबंधक श्याम किशोर गौर ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। एवं सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्रिकेट टूर्नामेंट में 3 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें टीम – A ग्रीन किंग्स के कैप्टन राहुल सोलंकी, टीम – B ब्लूविंग्स के कैप्टन संदीप यादव तथा टीम – C के कैप्टन ग्रे राइडर्स उजैफ़ सैफी रहे। टीम A व टीम B के बीच मैच खेला गया जिसमें टीम A ने 120 रन बनाकर 15 रन से जीत हासिल की तथा टीम B ने 106 रन बनाए। । 53 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच राहुल सोलंकी रहे। दूसरा मैच टीम B और टीम C के बीच हुआ जिसमे टीम B 59 रन पर ऑललाउट हुई, वहीं टीम C ने 60 रन बनाकर 8 विकट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच अभिषेक तिवारी ने 25 बनाए व 3 विकेट लेकर प्राप्त किया। एंपायर के रूप में अनुज द्विवेदी तथा वीरेंद्र सिंह उर्फ बीनू रहे। प्रतियोगिता प्रभारी दुष्यंत सिंह चौहान ने स्कोर रेटिंग के रूप में कमान संभाली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शोभित सिंह चौहान , रोहित पुंढीर , आलोक गौर , सुखराम सिंह भीकम सिंह , पीयूष मिश्रा संतोष राठौर ,प्रशांत शर्मा , सतीश कुमार, विपिन आदि रहे।
Subscribe to my channel


