ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: एसडीएम रितु सरोही ने जरूरतमंद, गरीबों को बांटे कंबल

कंबल पाकर खिले लोगों के चेहरे

कासगंज: सहावर नववर्ष के अवसर पर कस्बा सहावर  में रहने वाले गरीब एवं असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए समाज  स्वर्णकार के सौजन्य से कंबलों का वितरण किया गया। पड़ रही ठिठुरन भरी सर्दी व कपा देने वाली शीतलहरी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।शीतलहर से निर्धन और जरूरतमंदों को बचाने के लिए सुरेश विजय सिंह कुलदीप वर्मा गुंजन वर्मा गिर्राज वर्मा नवीन सारिक मिर्जा जी अजहर बेग नूरल हसन भास्कर चतुर्वेदी अनुज गुप्ता सुधीर कुमार आदि लोगों ने सहावर कस्बा के सैकडों असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये गये। कंबलों को पाकर असहाय और निर्धनों के चेहरे खिले नजर आए। एसडीएम रितु सिरोही ने समाजसेवी और सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ठंड के मौसम के चलते वह जरूरत मंद लोगों की मदद करें। अधिक से अधिक लोगों में कंबल, गर्म कपड़े आदि का वितरण करें, असहायों की मदद करना पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यों में सभी लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए इस दौरान सुरेश विजय सिंह वर्मा कुलदीप वर्मा गुंजन वर्मा गिर्राज वर्मा नवीन शारिक मिर्जा जी अजहर बेग भास्कर चतुर्वेदी नूरल इस्लाम सुधीर कुमार अनुज गुप्ता प्रधानाध्यापक विकास अहमद आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button