रामजन्म भूमि आंदोलन के अगुआ थे बाबूजी कल्याण सिंह
कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामजन्मभूमि के अगुआ कल्याण सिंह की जयन्ती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। बाद में आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण में बाबूजी कल्याण सिंह की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता हम सभी जो आज का यह स्वर्णिम युग देख रहे हैं उसके सूत्रधारों में से एक बाबूजी कल्याण सिंह थे जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मन्दिर निर्माण के लिए मुख्यमन्त्री की कुर्सी तक को ठोकर मार दी। गोष्ठी को किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सोलंकी, सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभयप्रताप सोलंकी , अनुज चौहान, मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, विशाल सोलंकी, विकास मौर्य, बन्टी बघेल,ओमप्रकाश बघेल आदि रहे।
Subscribe to my channel


