ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व, कल्याण सिंह का जन्म दिवस मनाया।

अमांपुर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई कल्याण जयंती

कासगंज: अमांपुर के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन एवं गांधीनगर स्थित समाज सेविका सुलोचना गुप्ता के आवास पर गुरुवार को रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के जन्मदिन पर कार्यक्रम कर उन्हे याद किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान को भी लोगों को बताया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने राममंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह दुनिया में हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते है। उन्होने पद पर बने रहने के लिए कभी समझौता नही किया। इसी का परिणाम रहा कि अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाने से इंकार कर दिया। और मुख्यमंत्री पद को ठोकर मार दी। इस दौरान प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, अनीता गुप्ता, दीपक गुप्ता चेयरमैन, सुधीर गुप्ता, रमन गुप्ता, मनोज यादव, प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, पवन सोलंकी, अनिल स्वर्णकार, अमित गुप्ता, विवेक गर्ग, बुल्ट गुप्ता, पवन गुप्ता, गौरव गुप्ता, हर्ष गुप्ता, शिवा गुप्ता, अंशू गुप्ता, आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button