ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया एकत्रीकरण।

आरएसएस ने अमांपुर में आयोजित किया पूर्ण गणवेश और एकत्रीकरण कार्यक्रम

कासगंज: अमांपुर। के कोमल प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पूर्ण गणवेश एवं एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हिन्दू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वज प्रणाम कर एवं संघ की प्रार्थना कर किया गया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के योग, खेल, आसन, गीत हुए। इसके बाद ध्वजारोहण गीत एवं अमृत वचन के बाद वक्ताओं ने संबोधित किया। नगर संघचालक राकेश पाराशर ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। नगर कार्यवाह गौरव गुप्ता ने सभी स्वयंसेवकों से प्रतिदिन एक घंटा शाखा में नियमित रूप से उपस्थित होने की अपील की। सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नगर संघचालक राकेश पाराशर, सह संघचालक उमाशंकर साहू, नगर कार्यवाहक गौरव गुप्ता, सह नगर कार्यवाह अनुज अग्रवाल, जिला सह सम्पर्क प्रमुख शिवांशू अग्रवाल, सम्पर्क प्रमुख रामखिलाडी उपाध्याय, व्यवसथा प्रमुख विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रसार प्रमुख आकाश गुप्ता सर्राफ, सौरभ गुप्ता, हर्ष गुप्ता, आकाश गुप्ता, आयुष गुप्ता, मोनू गुप्ता, शनिदेव गुप्ता, पुंगी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button