ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पटियाली तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान छुट्टा गोवंश से परेशान

छुट्टा गोवंश से निजात पाने को पटियाली संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को दिए शिकायती पत्र

कासगंज: पटियाली छुट्टा गौवांशों से परेशान किसानों ने पटियाली संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को शिकायती पत्र देते हुए अपना दर्द बयां किया। तहसील क्षेत्र के ग्राम इंदा जसनपुर, नरदौली, बहोरा, मिहौला समेत आदि गांव के दर्जनों किसान पटियाली तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि छुट्टा गोवंश उनकी फसलों में नुकसान कर रहे हैं, ऐसी कड़ाके की ठंड में रात रात भर जाग कर किसान अपनी फसलों को रखा पा रहे हैं, किसानों ने मांग की है कि गौवांशो को गौशाला भेजने का इंतजाम किया जाए। जिससे वह अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकें, और किसान अपने घरों में रहकर कड़ाके की ठंड से बचाव कर सकें।

 

Related Articles

Back to top button