ब्रेकिंग न्यूज़

सडक दुर्घटनाओं में दो घायल किया गया–जिला अस्पताल रैफर

कासगंज: गंजडुंडवारा: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरपरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरी घटना में पटियाली हाईवे पर नधौली चौराहा के निकट टैम्पो पलटने से एक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी गंजडुंडवारा लाया गया। उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना सहावर के ग्राम दिलावर नगर निवासी मेघनाथ अपने गांव जा रहे थे ग्राम खरपरा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया। जहॉ से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं नई वस्ती सुजावलपुर निवासी दिलशाद पुत्र नौशाद टैम्पो से पटियाली जा रहे थे। नधौली चौराहे के पास टैम्पो पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सीएचसी भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button