ब्रेकिंग न्यूज़
कंठी माला व्यवसाई के यहां हुई चोरी का पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया खुलासा
कंठी माला व्यवसाई के यहां हुई चोरी का पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया खुलासा

कासगंज: सोरो कंठीमाला व्यवसाई राकेश अग्रवाल की दुकान में हुई 4 लाख रुपये की चोरी का खुलासा पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर चार चोरों व चुराई रकम बरामद कर कर दिया, कंठीमाला व्यापारी राकेश अग्रवाल की हरि की पौड़ी के निकट दुकान है, 5/6 जनवरी की रात को चोरों ने दुकान के पीछे जंगला काटकर 4 लाख रुपये की चोरी कर ली, राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार की सुबह दुकान में चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई, पुलिस ने दुकान में व दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में शुक्रवार की रात सीओ अजीत चौहान के नेतृत्व में सोरों कोतवाल गोविंद बल्लभ शर्मा ने रात्रि में लहरा रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड से चोरी में शामिल चार अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की, गिरफ्तार अभियुक्त अनार सिंह पुत्र नन्ने निवासी कटरामठ सोरोंजी, बॉबी पुत्र पप्पू व राघव पुत्र गेंदालाल निवासीगण रामसिंहपुरा सोरोंजी व एक बाल अपचारी है, अभियुक्त बॉबी के कब्जे से अवैध 1 तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा चारों अभियुक्तों से चोरी किये गए कुल तीन लाख 86 हजार 60 रुपये बरामद कर लिए, गिरफ्तार अभियुक्तों ने चोरी किए जाने का जुर्म स्वीकारते हुए 4 लाख की रकम को आपस मे बांट लेने तथा 14 हजार रुपये खर्च कर लेना स्वीकार किया, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की है। वही सोरो तीर्थंनगरी में कंठीमाला व्यवसायी राकेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान में हुई चोरी का 24 घण्टे के अंदर खुलासा करने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीओ अजीत चौहान व इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा का शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष विशोक अग्रवाल ने कहा कि पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही कर मामले का खुलासा किया जो यूपी पुलिस की बेहतरीन कार्यशैली को दर्शाता है, पुलिस अधिकारियों का सम्मान करने वालों में विशोक अग्रवाल, विकास तिवारी, पवन अग्रवाल, दीपक चौधरी, संजय अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


