विजेन्द्र सिंह चुने गए अमांपुर मेडिकल व केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष
अमांपुर मेडिकल एवं केमिस्ट एसोसिएशन का चुनाव हुआ सम्पन्न

कासगंज: अमांपुर में अमांपुर मेडिकल एवं केमिस्ट एसोसिएशन का आम चुनाव सोमवार को बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। जहां अध्यक्ष पद के लिए मतदान करवाया गया। जिसमें विजेन्द्र सिंह वर्मा पुत्र हरिओम वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी शिवांशु माथुर पुत्र बालकराम माथुर को 20 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। वही महामंत्री पद के लिए अम्बरीश प्रताप सिंह और कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। इन दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र भरा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विपिन बिहारी अग्रवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह, निर्वाचन अधिकारी परन्तप सोलंकी ने बताया कि 70 वोटर में से 64 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक हुआ। जहां मतदान के उपरांत मतगणना हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद के विजेन्द्र सिंह को 42 मत प्राप्त हुए। वही शिवांशु माथुर को 22 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 20 वोटों से हराया। विद्यालय परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, डाॅ भगवान सिंह राजपूत, पीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण प्रताप सिंह, प्रधान सुभाष बाबू, प्रधान वहोरी वर्मा, विपिन बिहारी अग्रवाल, परन्तप सोलंकी, देवेश कुमार, बबलू यादव, हरिओम वर्मा, प्रधान श्याम सिंह, अम्बरीश सोलंकी, ललित दीक्षित, शिवकुमार यादव, रिंकू माथुर, गौरव गुप्ता, पंकज राजपूत, सर्वेद्र कुमार, आकाश गुप्ता सर्राफ, विवेक कुमार, बबलू वर्मा आदि रहे।
Subscribe to my channel


