ब्रेकिंग न्यूज़
कर्मचारियों ने वेतन, पीएफ, इंश्योरेंस का बकाया देने की मांग की

कासगंज: सोरों नगर पालिका कर्मचारियों ने आज अपना वेतन व पीएफ आदि बकाया देने की मांग को लेकर ईओ को मांग पत्र सौंपा, पालिका कर्मचारी महाप्रभु ने अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार के समक्ष मांग रखी कि इस माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है, 32 माह का पीएफ का पैसा जमा नहीं कराया गया है, 5 माह का एनपीएस का भी बकाया चल रहा है, कर्मचारी रामप्रसाद ने कहा कि बीमा की क़िस्त समय पर जमा नही होने पर उन्हें बीमा का लाभ नहीं मिल पायेगा, मांग करने वालों में जयप्रकाश दुबे, अजहर हुसैन, महाप्रभु, रामप्रसाद, आरिफ, राजेश, महावीर, कृष्ण मुरारी,कृष्ण कुमार, दिनेश, नवरत्न, ममता, राशिद आदि नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे
Subscribe to my channel


