ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर के जवाहर नगर संदिग्ध परिस्थतियों में मकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, घर का सामान हुआ राख

कासगंज: अमांपुर के जवाहर नगर निवासी सजमा बेगम पत्नी बाहिद अली के दो मजिल सूने मकान में मंगलावर की शाम संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा हजारों रूपये का गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद घर पहुंची लेकिन इस बीच घर में रखा, अलमारी, कपड़े, चारपाई, बेड, राजाई, गद्दे, टीबी, फ्रिज, बिजली केबिल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। उन्होने बताया कि आग से 70 से 80 हजार रूपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित सजदा बेगम ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ अपने गांव करसाना गई हुई थी। कुछ ही घंटों में महिला का सबकुछ बर्बाद हो गया। बुधवार को विधायक हरिओम वर्मा, चेयरमैन चांद अली घटना स्थल पर पहुंचे और महिला को सरकार की ओर से मदद करने का आश्वासन दिया। महिला ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। आग लगने से महिला के सामने खाने पीने का संकट उत्पन्न हो गया है।

Related Articles

Back to top button