ब्रेकिंग न्यूज़

पारा संग कोहरे ने तानी चादर, दोपहर में निकली धूप से भी नही मिली राहत

शाम को शीतलहर चलने से ठंड बनी आफत, अलाव के सहारे ले रहे गर्माहट

कासगंज:अमांपुर में कोहरे के साथ ठिठुरन भरी सर्दी के कारण लोंग गली-मोहल्लों और बाजारों में लोग जगह-जगह अलाव जलकर उनके सहारे बैठे दिखाई दिए। सर्दी से बचने के लिए अधिकांश लोग जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकल रहे है। मध्यरात्रि से शुरू हुए घने कोहरे ने भारी व हल्के वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरे की बजह से वाहन फाॅग लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते दखे। बुधवार को शाम होते ही आसमान में कोहरे की सफेद चादर घिरना शुरू हो गई। रात होते होते यह गहरी होकर कोहरे में तब्दील हो गई। सुबह कड़ाके की सर्दी के बीच दोपहर में निकली धूप की तपिश का असर हल्का महसूस हुआ। सबसे अधिक राहत बच्चे-बुजुर्गों को धूप सेकने से मिली। शाम को आसमान में बादल और कोहरा घिरने पर लोग बिस्तर में जा दुबके। ठंडी हवाओं ने जनमानस की परेशानी और अधिक बढ़ा दी। ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में काफी गिरावट बनी रही। धूप निकलने के बाद भी सर्दी का अहसास कोहरे से अधिक बना रहा। धूप निकलने से लोग खुश नजर आए। घरों की छतों पर परिवार के साथ लोग बैठे दिखाई दिए। कस्बों के बाजारों में भी लोग खरीददारी करने के लिए दोपहर के समय निकले। सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन अधिक दिखा। शाम होते ही तापमान में गिरावट हुई। शाम को करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा ने लोगों को शीतलहर का एहसास कराया। शहर के बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुडमंडी, कालेज रोड, तिराहा बाजार में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के समाने बैठे दिखे। रात के समय लोगों के गलनभरी सर्दी का एहसास जारी है।

 

Related Articles

Back to top button