कासगंज:हम सभी को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार बनना चाहिए -अजय यादव

कासगंज/न्यौली। मानपुर.नगरिया सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में चल रहे तीन दिवसीय यूथ लीडरशिप एण्ड पर्सनालिटी डवलपमेन्ट कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में विभिन्न सत्रों के माध्यम से अनेक विद्वान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को जीवन की कठिनाइयों से निपटने के बारे में जानकारी दी।
इन सत्रों में जहाँ अमेरिकन इंग्लिश स्पीकिंग इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर विक्रान्त चौहान ने इंग्लिश स्पीकिंग की बारीकियों से छात्र- छात्राओं को रूबरू कराया। इसी दौरान कासगंज तहसीलदार अजय यादव व के0 ए0 पी0जी0 कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता डॉ0 राधाकृष्ण दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को जीवन की तमाम विसंगतियों, समस्याओं उनके समाधान व जीवन मे कैसे आगे बढ़ें इस सन्दर्भ में जानकारी दी। डॉ0 राधाकृष्ण दीक्षित ने कहानी के माध्यम से बताया कि छात्र जीवन मे हम सभी सृजन की प्रक्रिया से गुजरते हैं इस सृजन की प्रक्रिया में जो चोटों से डर जाता है वह टूट जाता है लेकिन इस निर्माण की प्रक्रिया में जो चोटों को सहन करता है वही अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ते हैं। तहसीलदार अजय यादव ने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार बनना चाहिए तभी हम उन्नति के शिखर पर पहुँच सकते हैं। इस दौरान सभी आगन्तुको का विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वागत किया। सभी सत्रों का संचालन विद्यालय डायरेक्टर मनोज चौहान ने किया। इस दौरान सभी सत्रों में प्रमुख रूप से विकास शर्मा,डॉ0 राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, मनोज वर्मा, आरती चौहान, अनुराधा कश्यप, ममता कश्यप, लवली सोलंकी, प्रिया कश्यप, शेजल चौहान, गोपाल तोमर, प्रियांशु मौर्य, बांके बिहारी, गरिमा मौर्य, कृति चौहान, शालिनी साहू, सहित विद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।
Subscribe to my channel


