
कासगंज: पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा निवासी 72 वर्षीय बाबूराम पुत्र द्वारिका प्रसाद की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बेटी ने दूर शहर में रहते हुए पुलिस को सूचना दी, और आरोप लगाया कि मेरे पिता को गांव में उनके सेवादार ने विषाक्त देकर मार डाला। गाँव के चौकीदार रामपाल की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की बेटी मनोज देवी ने फोन पर पटियाली पुलिस को गाँव के सुरेश पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। ग्राम वासियों के मुताबिक बाबूराम बीमार हुए अपनी नातिन के यहां रहकर आगरा में इलाज करा रहे थे, उनकी सेवा रमपुरा गाँव के सुरेश ने की बेटी का आरोप निराधार है, उनकी मृत्यु बीमारी से हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एतिहात के तौर पर बाबूराम के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Subscribe to my channel


