ब्रेकिंग न्यूज़

जमीनी विवाद के चलते सगे भाइयों में विवाद, गोली लगने से एक घायल

कासगंज/पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गिरधारी में जमीनी रंजिश के चलते सगे भाइयों में विवाद हो गया। इसी दौरान गोली कांड हुआ, गोली जागेश्वर सिंह यादव पुत्र रघुवीर सिंह के दाहिने पैर में लगी। घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को पटियाली सीएचसी पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उच्च चिकित्सालय रैफर कर दिया। इंस्पेक्टर जीपी सिंह के मुताबिक घटना से संबंधित अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। बताया कि जागेश्वर चार भाई हैं, एक भाई अविवाहित है, जिसकी जमीन को हड़पने के लिए परिवार में ये विवाद चल रहा है।

Related Articles

Back to top button