अंशुमान यादव बने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बढ़ाया एटा -कासगंज जिले का गौरव

एटा -कासगंज जिले के गौरव वरिष्ठ आईपीएस अंशुमान यादव ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन ,ईमानदारी ,सादगी व अनोखी प्रेरणादायी देश सेवा से प्रभावित होते हुए आपको मुख्यमंत्री स्टेट अवार्ड ,गवर्नर अवार्ड तथा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अंशुमान यादव आई.जी.,सीआरपीएफ को ग्रहमंत्रालय द्वारा प्रमोशन कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( एड़ीजी ) बनाया गया है।एटा जनपद के ग़्रामीण आंचल में जन्म लेने वाले अंशुमान यादव एटा-कासगंज जनपद का गौरव बढा रहे है आप मूलरूप से एटा जिले की जलेसर तहसील के गाँव झडू (पांडव नगर) में वर्ष 1969 में किसान परिवार के साहित्यकार ,लेखक,शिक्षक व यश भारती पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राम सिंह यादव के घर जन्म लिया।आपकी पहली शिक्षा-दीक्षा बेसिक प्राइमरी स्क़ूल,कासगंज ब्लॉक के जखेरा में अपनी ननिहाल में प्राप्त की तथा सीनियर सेकेण्डरी की शिक्षा सैनिक स्क़ूल, लखनऊ से प्राप्त करने के बाद आपका एडमिशन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय में बी.ए. (अॉनर्स) पॉलिटिक्स साइंस में हो गया।इसी दौरान आपने एएमयू स्टूडेंट यूनियन के कोर्ट मेम्बर का चुनाव भी लड़ा और विजय प्राप्त की।आपने सिविल सर्विसेज़ की तैयारी के लिये पॉलिटिक्स साइंस और हिंदी लिट्रेचर विषय चुने ।अंशुमान यादव का चयन आईपीएस 1998 बेच के मध्य प्रदेश कैडर में हुआ ।एमपी में इंदौर,ग्वालियर ,सतना,रतलाम देवांश,शिवपुरी आदि में कप्तान और ड़ीआईजी के पद पर रहते हुए लगातार उपलब्धियां अर्जित करते रहे हैं।मध्य प्रदेश से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वर्ष 2008 में देश की अति महत्तपूर्ण सुरक्षा एजेंसी एसपीजी में तैनाती मिली और आप एआईजी के पद पर रहते हुए तत्कालीन प्रधान्नमंत्री मनमोहन सिंह और गांधी परिवार की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभालते हुए आपने उत्कृष्ट सेवा सर्टिफ़िकेट प्राप्त किया ।इसके बाद 2010 में ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट , नेशनल पुलिस मिशन , ग्रहमंत्रालय , भारत सरकार में रहते हुये सुरक्षा एजेंसियों को पारंगत बनाने एवं अपराध की विवेचना में फ़ोरेंसिक साइंस का दख़ल बढ़ाने तथा न्यायालय के माध्यम से कैसे आतंकवादियों और अपराधियों को सज़ा मिले इस दिशा में अनेक प्रोजेक्ट तैयार कर उन्हें कार्यरुप दिया जा रहा है।अंशुमान यादव अन्तरराष्ट्रीय पुलिस ट्रेनिंग व शोध प्रोग्राम , इंग्लैंड और जर्मन में आधुनिक पुलिस तकनीक ,हथियार , रिसर्च एवं डेवलपमेंट व ट्रेनिंग विशेषज्ञों के साथ भारत की विश्वस्तरीय स्मार्ट पुलिस बनाने,अपराध ,आतंकवाद और आंतरिक सुरक्षा पर शोध व अनुभव शेयर कर चुके हैं।
Subscribe to my channel


