ब्रेकिंग न्यूज़

खाद की लगातार आवक के बाद भी सहकारी समिति पर नहीं कम हो रही किसानों की भीड़

घंटो लाइन में लगने के बाद ही मिल पाती यूरिया

कासगंज: अमांपुर जिला प्रशासन भरपूर खाद होने की बात कर रहा है। फिर भी सहकारी समितियों पर यूरिया खाद लेने को किसानों की भीड़ उमड़ रही है। यूरिया का भरपूर स्टाॅक होने के बाद भी किसानों को लाइनों में लगने के बाद भी भरपूर खाद नही मील पा रही है। सुबह से शाम तक खाद लेने के लिए किसानों की लाइन में लगने के बाद भी अधिकांश किसानों को बगैर खाद के ही वापस होना पड़ा लग रही है। आलू, सरसों, गेहूं, तंबाकू की फसल की अच्छी पैदावार के लिए यूरिया की बढ़ती मांग को लेकर लगातार खाद की आवक हो रही है, लेकिन इसके बाद भी समितियों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाजारों में महंगी खाद मिलने के कारण किसान खाद के लिए काफी परेशान हो रहे हैं। समय से सिचाई न हो पाने की चिंता सता रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं। सहकारी समिति सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि किसान परेशान ना हो खाद कोई कमी नही है।

 

Related Articles

Back to top button