ब्रेकिंग न्यूज़

सुबह निकली धूप, शाम को बादल छाने से ठंड बढ़ी

कड़ाके की सर्दी से धूप ने दी राहत

कासगंज/अमांपुर  सुबह कड़ाके की सर्दी के बाद गुरुवार की सुबह निकली धूप ने राहत दी। सबसे अधिक राहत बच्चे बुजुर्गों को धूप सेकने से मिली। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और शीतलहर चलने से लोग बिस्तरों में जा दुबके। वही सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुडाई।  गुरुवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो आसमान साफ था और कोहरा भी नही होने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह ही धूप निकलने से लोग खुश नजर आए। घरों की छतों पर परिवार के साथ बैठे दिखाई दिए। बाजारों में भी लोग खरीददारी करने के लिए निकले। सडकों पर भी वाहनों का आवागमन अधिक दिखा। शाम को मौसम का मिजाज बदलने से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। गुरूवार सुबह धूप निकलने के बाद शाम को बादल छा गए। इससे फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ने के आसार है। सुबह धूप निकलने से कई दिनों से ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली थी। सुबह धूप निकली तो लोग कार्यों को निपटाने के लिए घर से बाहर निकले, लेकिन कुछ देर बाद बादल छा गए। घर से बाहर निकले लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे दिखे। ठंड बढ़ता देख घर से बाहर निकले लोग कार्यों को शीघ्र निपटाकर घर की तरफ चल पडे़। ठंड से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button