मिर्जापुर में तालाब ओवरफ्लो होने से गांव घरों में होने लगा बीमारी का प्रकोप

कासगंज/ न्यौली ग्राम पंचायत मानपुर नगरिया के गांव मिर्जापुर में तालाब ओवरफ्लो हो गया है। इस दौरान कुछ गलियों में गंदा पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने पानी की निकासी कराने की मांग की है।
मानपुर नगरिया के गांव मिर्जापुर में काफी समय से तालाबों की सफाई और खोदाई नहीं हुई है। तालाबों में गंदगी होने के कारण जलभराव और कीचड़ से लोगों का वहां से निकलना मुश्किल है।घरों के पास जलभराव होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण ग्रामीणों को गांव में बीमारी फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तालाब की सफाई व पानी की निकासी की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। गलियों में गंदगी होने के कारण गांव में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। गंदगी के कारण घर के अंदर भी बदबू आती है। गांव के पानी की निकासी के लिए एक नाले का निर्माण होना जरूरी है। गांव के तालाबों की काफी समय से सफाई नहीं हुई पानी की निकासी न होने के कारण समस्या बढ़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत ग्राम प्रधान पति रूपकिशोर व सेक्रेटरी से कई पर कोई ध्यान नही दिया गया। जब प्रधान पति रूपकिशोर से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि पानी की टंकी लोग खुला छोड़ देतें है। इसी बजाय से तालाब में पानी ओवरफ्लों हो जाता है मगर पानी निकासी की कोई ना कोई व्यवस्था जरूर की जायेगी। जिससे ग्रामीणों की समस्या दूर हो सकें। माँग करनें वालों में गुड्डो देवी पत्नी ओमकार,पुष्पादेवी पत्नी दयाराम, केला देवी पत्नी अमरसिंह, गंगाश्री देवी, सुधा कुमारी पुत्री ओमकार, नेमवती पुत्री रामस्वरूप, अवधेस, ऋषिपाल, जयवीर सिंह, सत्यवीर, हरिश्चंद्र बघेल, पूरन सिंह,ज्ञानसिंह, रामस्वरूप दद्दू, देवेंद्र बघेल डीपी बघेल अमरसिंह,ओमपाल सिंह, सोरन सिंह,मुनेश बघेल, आदि रहे।
Subscribe to my channel


