ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश आकाश पाराशर ने किया कासगंज का नाम रोशन

मेडिकल ऑफिसर बन क्षेत्र का नाम किया रोशन,

उत्तर प्रदेश/ कासगंज यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर जनपद सिढ़पुरा के सुभाष नगर दक्षिण निवासी राजू पाराशर के बेटे आकाश पाराशर ने नाम रोशन किया है। डॉ आकाश पाराशर ने 222 वीं रैंक प्राप्त की है। आकाश पाराशर का आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर के पद पर चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा और इंटरव्यू प्रथम प्रयास मे ही पास करके डा.आकाश पाराशर मेडिकल ऑफिसर बने है। आकाश पाराशर के पिता राजू पाराशर किसान प्रष्ठभूमि से आते है। इनके माता पिता ने बहुत ही कठिन परिस्थितियों मे अपने बेटे को पढाया है।आकाश पाराशर शुरुआत से बहुत ही मेधावी छात्र रहे है इन्होंने यू.जी कोर्स मे गांधी यूनिवर्सिटी कर्नाटक से गोल्ड मेडल प्राप्त किया है! तथा प्रथम प्रयास मे देश की एम .डी /एम.स की प्रवेश परीक्षा पास की है| वर्तमान मे डा.आकाश पाराशर सरकारी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बैंगलोर से शालाक्य तंत्र ब्रांच मे एम.स कर रहे है और फाइनल ईयर मे हैं डा. आकाश पाराशर के 4 शोध पत्र विख्यात इंटरनेशनल जॉर्नाल मे छप चुके है अब उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कठिन परिश्रम और लगन से यूपीएससी की संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा पास कर मेडिकल ऑफिसर बन कीर्तिमान बनाते हुए क्षेत्र और जिले के साथ अपने माता पिता का नाम ऊंचा किया है। लोगों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं व बधाईयां दी जा रही हैं। आकाश पाराशर का चयन होने से परिवार, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button