ब्रेकिंग न्यूज़

प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी-खांसी और इंफेक्शन के मरीज बढ़े

ठ॔ड बढ़ने के साथ ही अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ बढ़ी

कासगंज: अमांपुर बदलते मौसम के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सर्दी बढ़ने से शनिवार को अमांपुर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। 230 मरीजों ने ओपीडी में उपचार लिया। इस दौरान चिकित्सकों ने उन्हें बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। मौसम परिवर्तन की वजह से वायरल फीवर, निमोनिया, खांसी, जुकाम, फंगल इन्फेक्शन, पेट दर्द के मरीज सरकारी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन ओपीडी में 100 से 130 बीमार बच्चे आ रहे है। जिनमें अधिकांश सर्दी-जुकाम, खांसी और इंफेक्शन, वायरल फीवर के होते है। इसके आलवा तीन-चार निमोनिया पीड़ित बच्चे भी आ रहे है। जिनकी ओपीडी में जांचकर उपचार दिया जा रहा है। शनिवार को 230 मरीज इलाज कराने के लिए प्रथामिक चिकित्सालय पर पहुंचे। सुबह 10 बजे से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों की लाइन लगी रही। प्रभारी चिकित्सक डा. संदीप राजपूत ने बताया कि शनिवार को आने वाले मरीजों में अधिकतर मौसमी बीमारियों, वायरल फीवर, खुजली से पीड़ित थे, सभी को दवा दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ डा. गौरव तोमर, डाॅ संजय यादव, डा. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में सर्दी बढ़ रही है। सर्दी की शुरुआत और समाप्ति पर बीमारी बच्चों को अधिक सताती है। 40 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। कोई भी संक्रमित नही निकला है। इस दौरान डाॅ नीरेन्द्र कुमार, डाॅ सिवेन्द्र सिंह, डा. मोनिका, डा. मेघांशू, डा. जितेंद्र, एलडी जयप्रकाश, बीपीएम बृजेश यादव, शिखा यादव, संतोष कुमार, फार्मासिस्ट ग्रीश, सजीव कुमार, विजेन्द्र कुमार आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button