बाजार में छायी रौनक, खूब हुई गजक-रेवड़ी की खरीददारी
मकर संक्राति को लेकर बाजार हुए गुलजार

कासगंज/ अमांपुर में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी दिन रविवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। पर्व को लेकर लोगों ने बाजार से गजक, तिल से बने सामान, मूंगफली, वस्त्र आदि की खरीदारी की। देर रात तक बाजार गुलज़ार रहे। भीड़ निकलने से कारोबारी खुश नजर आए। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या से ही लोग पर्व की तैयारियों में जुट गए। बाजार से लोगों ने सामान की खरीदारी की। मकर संक्राति पर्व पर दान का महत्व होने के कारण बाजार में मूंगफली, स्टेशनरी, प्लास्टिक का सामान, स्टील के बर्तन आदि की खरीदारी की गई। इसके साथ ही धर्मप्रेमी लोगों ने खिचड़ी भोज कार्यक्रमों के आयोजन की भी व्यवस्थाएं की। मकर संक्रांति पर्व मनाने के लिए बाजार में दुकानें और ढकेलों पर गजक-रेवड़ी सज गई हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मकर संक्रांति के सामानों के मूल्य में करीब 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, उसके बावजूद बाजार में रौनक है। शनिवार को लोग तिल, चावल, मक्का, मूंगफली आदि की खरीदारी करते नजर आए। कारोबारियों ने अलग अलग वैरायटी की गजक तैयार कराई गई है। इस समय गजक 200 रूपये से लेकर 400 रूपये किलों तक की कीमत पर गजक बिक रही है।मकर संक्राति पर्व के मौके पर गजक-रेबड़ी की ब्रिकी को देखते हुए तैयारिया की गई है।
Subscribe to my channel


