ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर के श्री वेदराम सिंह आवासीय विद्यालय में स्विमिंग पूल का हुआ उद्धाटन।

दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज/अमांपुर के एटा रोड स्थित श्री वेदराम सिंह आवासीय विद्यालय की तरफ से छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए स्विमिंग पूल का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ हवन-यज्ञ व पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर किया। विद्यालय प्रबंधक डाॅ केतसिंह वर्मा ने बच्चों को उपहार भेंट कर उनके साथ मौज मस्ती की। बच्चों ने कई घंटे तक पानी में जमकर धमाल मचाया।कार्यक्रम का संचालन आदित्य नंदन ने किया। इस अवसर पर डाॅ केतसिंह वर्मा, शिवराज सिंह वर्मा, सुनील गुप्ता, राजपाल वर्मा, डां भगवान सिंह, प्रधानाचार्य तीर्थराम, नरेश राजपूत, संचालक आदित्य नंदन, राज वर्मा, अनुज राघव, आकाश गुप्ता सर्राफ, अरूण चौहान, गौरव गुप्ता, अनुज मित्तल, राजकुमार वर्मा, त्रिमल वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान पुष्पेन्द वर्मा, प्रधान बहोरी वर्मा, प्रधान शैलेन्द्र वर्मा, प्रधान रामप्रकाश, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, प्रशान्त आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button