ब्रेकिंग न्यूज़
आरएसएस, कौशल विकास मिशन ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

कासगंज: सोरों पर्यटन केंद्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं कौशल विकास मिशन ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके द्वारा किये गये राष्ट्र योगदान पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता अनुराग व कार्यक्रम अध्यक्ष जमुना प्रसाद ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्श और उनके कार्यों का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर नगर संघचालक एमपी सिंह हल्दिया, विकास अवस्थी, नगर प्रचारक कुलदीप, प्रमोद चौहान, अंकित यादव, रुद्र प्रताप, पवन चौधरी, संजय जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना आदि रहे।
Subscribe to my channel


