अमांपुर में 11 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, बैंड-बाजों संग बग्गी से निकली बारात
मां गायत्री जन कल्याण समिति अमांपुर के तत्वावधान में हुआ 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह

कासगंज: अमांपुर में मकर संक्राति के अवसर पर कालेज रोड पर स्थित श्री बांके बिहारी गार्डन में रविवार को मां गायत्री जन कल्याण समिति के द्वारा 11, निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें मां गायत्री जन कल्याण समिति अमांपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वर – वधू को आशीर्वाद दिया। 11, जोड़ों का उनकी धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें विवाह मंडप में में वैदिक मंत्रोच्चारण और पुष्प वर्षा के बीच 11 युगल विवाह बंधन में बंधे। इसके अलावा वधु को ग्रह उपयोग के लिए जरूरी सामग्री भी समिति द्वारा उपहार स्वरूप प्रदान की गई। मक्खन लाल इंटर कालेज रोड स्थित श्री बांके बिहारी गार्डन से घोड़ा बग्गी पर सवार 11 दूल्हों की बरात बैंड बाजों के साथ चली तो नजारा देखने लायक था। दूल्हों के परिवार के लोग रिश्तेदार और मित्र नाचते हुए चल रहे थे। सामूहिक विवाह संस्कार में कुमारी रिचा और श्यामू, मीरा और ब्रिजेश कुमार, राखी और देवेश, डाॅली और राजू, सुनीता और हरिओम कुमार, दानवती और अशोक, चांदनी और प्रवेश कुमार, प्रेमलता और नीतू कुमार, अंजली और दीपक कुमार, अश्वनी और कमलेश कुमार, धर्मपाल और विभाग का उनकी धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।
वर – वधू ने सात फेरे की रस्म अदा कर एक-दूसरे का हाथ थामा। इस अवसर पर निर्धन कन्याओं को उनके जरूरत का घरेलू सामान व उपहार आदि देकर विदा किया। वही कस्बे के महिला-पुरुष ने कन्यादान लिया। प्रधानाचार्य छोटे सिंह सोलंकी, ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह निर्धन व बेसहारा लोगों की सहायता करे। अवधेश गुप्ता ने कहा कि बेटियो को थोड़ा सा परिवार और समाज का सहयोग मिल जाये तो परिणाम और अच्छे आ सकते है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार कश्यप, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह मय पुलिस बल के मौजूद रहे।
जरूरत का हर सामान दिया
समिति ने प्रत्येक कन्या को फर्नीचर, साड़िया, बर्तन के साथ रोजमर्रा की जरूरत का सभी समान दिया। कुल 101 प्रकार की सामग्री दी गई। शाम को कन्याओं की विदाई की गई। इस क्षण सभी की आंखे नम हो गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य छोटे सिंह सोलंकी, माधव मित्तल, नौबत सिंह, धीरज गुप्ता सर्राफ, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमारी चौहान, जगदीश सोलंकी, सत्यनारायण पाराशर, प्रमोद कुमार राधे, राम सहाय मंत्री, विद्याराम शर्मा, भगवान सिंह शाक्य, वीरपाल सिंह, हरिकिशोर मिश्रा, सुनील पालीवाल, विजेन्द्र भारद्वाज, अवधेश गुप्ता, विनय प्रताप सिंह, विजय प्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, अमरीश सिंह, जगदीश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, शीलेन्द मिश्रा, गौरव मिश्रा, प्रधान फूल सिंह, विवेक वशिष्ठ, बिजेश वर्मा, हरिदत्त पालीवाल, आकाश गुप्ता सर्राफ, सरदार निर्मल सिंह, दीपक सोलंकी, शिवम गुप्ता आदि रहे।
Subscribe to my channel


