ब्रेकिंग न्यूज़

दीवार ढहने के हादसे में मृतक दो बहनें और भाई का शव सोमवार को गांव पहुंचा, मुआवजे की मांग की ,,

कासगंज : पटियाली क्षेत्र के ग्राम नीवलपुर में हुए दीवार ढहने के हादसे में मृतक दो बहनें और भाई का शव सोमवार को गांव पहुंचा, मौके पर पटियाली विधायक नादिरा सुलतान, एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ आरके तिवारी, तहसीलदार अरविंद गौतम कोतवाली प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने शव को थाना गांव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। और मुआवजे की मांग की। जहां मौजूद अधिकारियों ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। और जाम खुलवाया करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह तड़के 5 बजे शव गांव पहुंचे, 10:30 बजे जाम लगाया। 11 बजे खुलवाया। जिसके बाद दो बजे अंतिम संस्कार किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button