रामप्रकाश गुप्ता को याद कर दी श्रद्धांजलि।
नगर बौद्धिक प्रमुख के निधन पर जताया शोक, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

एटा। निधौली कला के मोहल्ला ब्रहम्मनपुरी में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर बौद्धिक प्रमुख एवं श्रीराम लीला क्लब प्रबंधक रामप्रकाश गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में उनसे जुड़े संस्मरण बताए गए। विधायक हरिओम वर्मा ने रामप्रकाश गुप्ता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संघ जिला प्रचारक विकास जी ने कहा कि रामप्रकाश गुप्ता ने हमेशा समाज हित के लिए काम किया। उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने गमगीन परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर मृत आत्मा को शान्ति एवं शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला संपर्क प्रमुख मातादीन जी, नगर संघचालक संतोष गौड़, नगर प्रचारक विवेक जी, सह नगर कार्यवाह दीपक जी, विभाग कार्यवाह सौरभ जी, विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र वर्मा, चेयरमैन चांद अली खान, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम राजपूत, प्रधान भीषपाल सिंह, आकाश गुप्ता सर्राफ, देवेश सोलंकी, राजीव गुप्ता, मोनी गुप्ता, दीपक गुप्ता, लोकेश गुप्ता, लालू गुप्ता, सन्तू गुप्ता, गगन महाजन, बंसत गुप्ता आदि कार्यकर्त्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Subscribe to my channel


