ब्रेकिंग न्यूज़
नाले की दीवार को गिरने से बचाने के लिए लकड़ी की लगाईं बल्लियां,स्थानीय लोगों समस्या लेकर उठाई माँग

कासगंज: गंजडुंडवारा के मोहल्ला कछियांन बरी थोक में एक नाले की स्थिति दयनीय है। इस नाले की दीवार को गिरने से बचाने के लिए लकड़ी की बल्लियां लगाई गई हैं। कई बार नगर पालिका को समस्या की शिकायत की गई। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान आसपास के लोगों इस समस्या को लेकर आवाज उठाई। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि नगरपालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस अवसर पर सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य ,नगर अध्यक्ष तारिक महमूद मंसूरी, लियाकत अली, डॉ रोहिताश यादव, राजेश शाक्य, अतुल, चरण सिंह, सत्यपाल शाक्य, मुन्ना लाल शाक्य, मोहम्मद मियां नियाजी आदि रहे।
Subscribe to my channel


