कासगंज: महिला डॉक्टर को बनाया साइबर ठगी का शिकार,
बातों के जाल में फसाकर खाते में डलवाए 17 हजार रुपए

कासगंज/ पटियाली सीएचसी पर तैनात डेंटिस्ट डॉक्टर पल्लवी दास को साइबर ठगों ने ठगी का शिकार बनाया। ऑनलाइन शॉपिंग में भारी छूट के नाम पर साइबर ठगों ने अपने खाते में 17 रुपए डलवा लिए। इस संबंध में पीड़िता डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की है। बतादें कि डॉक्टर पल्लवी दास एटा की रहने वाली हैं, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली जिला कासगंज पर दंत चिकित्सक है। डॉ पल्लवी दास ज्यादातर ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं। डॉ साहिबा के पास साइबर ठग का फोन आया और बोला कि आपके द्वारा नायका शॉपिंग से ज्यादा खरीदारी करने पर आपका प्रदेश में टॉप 10 की सूची में नाम है, कंपनी आपको आपको गिफ्ट देगी और खरीदारी करने पर 50/% की भारी छूट भी मिलेगी। इसी तरह की बातों के जाल में काबिल ठग ने एक काबिल डॉ साहिबा को अपने ठगी के जाल में फंसा लिया। और अपने अकाउंट में 17 हजार रुपए ट्रांजेक्शन करा लिए। जिसके बाद डॉ साहिबा को नाही कोई छूट मिली और नाही कोई उपहार, फ्रॉड होने के बाद डॉ साहिबा ने साइबर क्राइम थाना एटा में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
Subscribe to my channel


