ब्रेकिंग न्यूज़

उप नेता प्रतिपक्ष बनते ही दया ने पूर्व सीएम का लिया आशीर्वाद: डॉ. रमन सिंह बोले- पहली बार में ही पार्षद से उपनेता प्रतिपक्ष बने दया

भाजपा पार्षद से उप नेता प्रतिपक्ष बनने के उपलक्ष पर दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा।

भिलाई: भिलाई नगर निगम शहर सरकार का विरोध करने के लिए भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष नेता प्रतिपक्ष और सचेतक का दायित्व सौंप दिया है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भाजपा पार्षद दया सिंह को मिली है।भाजपा पार्षद से उप नेता प्रतिपक्ष बनने के उपलक्ष पर दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा। साथ ही डॉ. रमन सिंह ने दया सिंह को बधाई दी। आगे उज्जवल भविष्य और बेहतर काम के लिए दया सिंह को रमन सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, विकास के रास्ते पर सदैव चले। जनहित के कार्य लगातार करते रहे। जन सेवा ही प्रभु सेवा है। धैर्य के साथ काम करते रहे। डॉ. रमन सिंह ने दया सिंह के बारे में कहा कि, पहली बार में ही पार्षद से उपनेता प्रतिपक्ष बने हैं। यह जिम्मेदारी बड़ी जिम्मेदारी है। इसे बेहतर ढंग से क्रियान्वयन और निर्वहन करें।आपको बता दें कि पिछले दिनों वार्ड नंबर 44 के पार्षद दया सिंह को भाजपा संगठन में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा है। दायित्व तो मिलते ही दया सिंह ने अपनी पहली मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से की

Related Articles

Back to top button