आटा चक्की का पत्थर फटने से बड़ा हादसा, महिला की मौत दो घायल
मानपुर नगरिया में आटा चक्की का पत्थर फटने से बड़ा हादसा, महिला की मौत दो घायल

कासगंज/ न्यौली। मानपुर नगरिया स्थिति दो पहिया रोड़ के समीप आटा चक्की फटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर घायल हुए है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटनाक्रम आज मानपुर नगरिया में सुबह ट्रैक्टर चालक आटा चक्की के पास बुजुर्ग महिला आटा पिसवाने पहुंची। जहां आटा पिसवा रही थी। इस दौरान अचानक तेज धमाके से आटा चक्की का पत्थर फट गया। जहां आसपास खड़े कई लोग चपेट में आ गए। पत्थर लगने से मानपुर नगरिया निवासी दो पहिया रोड़ जयदेवी पति कुमरपाल की मौत हो गई। जयदेवी की बेटी संतो पति वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक निवासी शराय सद्दाम पुत्र इंतजार भी घायल हो गए। नगरिया चौकी प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि दोनों गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर कर दिया है और जयदेवी को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ।
Subscribe to my channel


