ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कालेज में सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी को

मक्खन लाल इंटर कालेज में सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता समारोह के लिए शुरू हुई तैयारियां।

कासगंज/ अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कालेज में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा संयुक्त के तत्वावधान में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता समारोह का आयोजन 23 जनवरी दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने बताया कि एक दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही है। 23 जनवरी को प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के द्वारा किया जायेगा। ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं में दौड़ कबड्डी, खो-खो सहित अन्य प्रतियोगिताएं होगी। जिससे विधार्थियों में खेल के प्रति रूझान पैदा हो सके।

Deepak

Related Articles

Back to top button