साधू संतो एवं कथा वाचकों का अपमान हिंदू सभा बर्दास्त नहीं करेगी-सक्सेना
बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में शांति पैदल मार्च निकाला

जयपाल सिंह। उझानी
बदायूं/उझानी अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वाधान में नगर उझानी में बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में शांति पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान मुख्य मार्ग से होकर घंटाघर चौराहे होते हुए रेलवे रोड, पंजाबी कॉलोनी से विशाल टैंट हाउस पर समाप्त हुआ। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कहा कि साधू संतो एवं कथा वाचकों का अपमान हिंदू सभा बर्दास्त नहीं करेगी। पैदल मार्च में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एस पी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री विपिन कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री आशुतोष उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना, जिला धर्माचार्य प्रमुख गोपाल दास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवम चौहान, जिला मंत्री मुकेश सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुदेश कुमार टिंकल, नगर उपाध्यक्ष लालाराम कश्यप, नगर महामंत्री अर्जुन सिंह, नगर संगठन मंत्री आदित्य राठौर आदि रहे।
Subscribe to my channel


