एसपी ने किया अमांपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

कासगंज/ अमांपुर शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने अमांपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से हथियार चलवाकर देखे। एसपी सौरभ दीक्षित ने कोतवाली पहुंच कर सबसे पहले प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद अभिलेख चैक किए और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। भोजनालय, कार्यालय का निरीक्षण किया। दरोगा, आरक्षियों को सगजता से क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिए है। इस दौरान कोतवाली के अपराध रजिस्टर देखें। पूरे परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होने महिला हेल्प डेस्क, शौचालय, कंम्प्यूटर रूम, मैस, बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मुकदमों के वादियों को बुलाकर विवेचकगण से उनके मुकदमों की स्थिति एवं जानकारी ली। इसके साथ ही मालाखाना, व कोतवाली कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चेक किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार कश्यप, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, हेड मोर्हर अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल बिजेश कुमार सिंह, हेड मोर्हर प्रेमपाल सिंह व स्टाफ मौजूद रहे
Subscribe to my channel


