अमांपुर के स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू
एस एन पब्लिक स्कूल की त्रैमासिक परीक्षा हुई शुरू

कासगंज/अमांपुर के एसएन पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 9 के विद्यार्थियों की तिमाही परीक्षाएं 21 जनवरी दिन शनिवार से शुरु हो गईं। जो 25 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से 2 बजे तक रखा गया है। परीक्षा में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा की तैयारियों को परखा। एस एन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत ने बताया कि त्रैमासिक परीक्षा के बाद वार्षिक परीक्षा के अनुसार कोर्स पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीबीएसई की गाइडलाइंस के अनुरूप स्कूल में अभी त्रैमासिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। एस एन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ अजय अटल ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में हिन्दी और द्वितीय पाली में गणित की परीक्षा पूरी तरह से सख्त रूल अपनाते हुए सम्पन्न कराई। प्रत्येक परीक्षा में 20 अंक होते है। त्रैमासिक परीक्षा के अंक वार्षिक परीक्षा में शामिल होते है।
Subscribe to my channel


