ब्रेकिंग न्यूज़
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण आज

कासगंज। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सोमवार को बारहद्वारी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर कायस्थ बंधुओं द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने दी है। उन्होंने सभी कायस्थ बंधुओं से सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे बारहद्वारी पर एकत्रित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
Subscribe to my channel


