ब्रेकिंग न्यूज़

खेत पर एक झोपड़ी में आग लगाने आरोप

कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बढौला में खेत पर एक झोपड़ी में आग लग गई। पीड़िता सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय श्यामपाल सिंह ने थाने में तहरीर देते बताया कि गांव के ही अखिलेश पुत्र किशन देव ने उसके खेत की रास्ता नीव भरकर बंद कर दी। जब इसका विरोध किया तो झोपड़ी में आग लगाने की धमकी दी। बताया कि उसे पूरा यकीन है कि रंजिशन झोपड़ी में आग अखिलेश ने ही लगाई है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button