ब्रेकिंग न्यूज़

हैवान बना पिता चार बच्चों को नहर में फेका,तीन बच्चे मिलें एक की तलाश जारी

ग्रामीणों ने बचाई तीन मासूमो की जान एक लापता

उत्तर प्रदेश/ कासगंज सहावर थाना क्षेत्र के खतोली गांव के समीप बह रही नहर में एक पिता ने अपने चार  मासूम बच्चो को नहर के पुल से ढकेल दिया । ओर वहाँ से फरार हो गया।बच्चो की चीख पुकार सुन कर वहा मोजूद ग्रामीणों ने नहर की ओर भाग निकले और नहर में कूद कर तीन बच्चो को बचा लिया।जब तीनो बच्चो ने बताया हमारी एक बहन और नहर में रह गयी है।ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी और मोके पर पुलिस भी जा पहुची । अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव सेखपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सूरजपाल अपने 13 वर्ष सोनू ,10 वर्ष प्रभा,8 वर्ष काजल,4 वर्ष नैना  को लेकर खतौली नहर पर जा पहुचा ।ओर चारो बच्चो को नहर में ढकेल दिया । और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बच्चों की चीख पुकार सुनकर  एकत्र हो गए । जिसमे सोनू,प्रभा,नैना को नहर से सकुशल वापस निकाल लिया।जबकि 8 वर्षिय काजल अभी भी लापता हैं। इस खबर से पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।जब कि माँ कमलेश  का रो रो कर हाल है। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बच्चों के पिता पुष्पेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

 

Deepak

Related Articles

Back to top button