ब्रेकिंग न्यूज़

मक्खन लाल इंटर कालेज में सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

800 मीटर दौड़ में अनूप, रोशनी, 200 मीटर टौड़ में रत्नेश, देवेश ने मारी बाजी।

कासगंज/अमांपुर सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मक्खन लाल इंटर कालेज के खेल मैदान में कराया गया। जिसमें मक्खन लाल इंटर कालेज, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज जसुपुरा, निर्मला देवी इंटर कॉलेज, एस, एस पब्लिक स्कूल, सार्वजनिक इंटर कालेज वावूपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय थराचीतरा, राष्ट्रीय हाईस्कूल नगला यादकरन के विद्यालयों के छात्र छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो जैसे खेलों का आयोजन हुआ। 800 मीटर दौड़ में अनूप और रोशनी, 200 मीटर टौड़ में रत्नेश और देवेश ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि डाॅ केतसिंह वर्मा, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, जिला बेसिक अधिकारी राजीव कुमार, जिला विधालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, प्रबंधक अर्चना गर्ग, प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सांसद खेल स्पर्धा का शुभारम्भ किया। विधायक हरिओम वर्मा 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरूआत की। प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार मोर्य ने किया। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में 800 मीटर टौड़ बालक वर्ग में अनूप तो बालिका वर्ग में रोशनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर टौड़ बालक वर्ग में देवेश तो बालिका वर्ग में रत्नेश ने।प्रथम स्थान हासिल किया। वही कबड्डी बालक वर्ग में मक्खन लाल इंटर कालेज तो बालिका वर्ग में भी मक्खन लाल इंटर कालेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही खो-खो बालक वर्ग में मक्खन लाल इंटर कालेज तो बालिका वर्ग में सर्वहितकारी इंटर कॉलेज जसुपुरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन विद्यालय के बच्चों ने घोस के साथ मार्च पास्ट कर सलामी दी। प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने कहा कि खेल का मैदान सामाजिक समरसता एवं सद्भाव पैदा करने का सबसे अच्छा स्थान है, जहां खिलाड़ी जाति, धर्म, लिंग, उम्र आदि का भेद-भाव भूलाकर खेल स्पर्धा में भाग लेते हैं। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। सांसद प्रतिनिधि डाॅ केतसिंह वर्मा ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की एक अनोखी पहल है।इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। पीटीआई बृजेश गंगवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला विधालय निरीक्षक प्रतिनिधि अर्चना सक्सैना, डाॅ संदीप राजपूत, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, एडीओ पंचायत रामनिवास वर्मा, डाॅ संजय यादव, डाॅ गौरव तोमर, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, हरिकिशोर मिश्रा, बृजेश राठौर, कुमकुम गर्ग, मधुबाला, रिकू अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, देवेंद्र वर्मा, जयप्रकाश, जनार्दन तोमर, सुधीर शर्मा, मुस्तफा अहमद, रामखिलाड़ी उपाध्याय, शिव कुमार गुप्ता, रामसिंह शाक्य, जगमोहन, वीरी सिंह शाक्य, नेम सिंह, प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, रोहित माहेश्वरी, रोहित पाल, भीमसेन, तिर्मल वर्मा, राजा सोलंकी, ग्रीश कुमार, बन्टू सबिता आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button